NH में बाइक को अज्ञात-वाहन ने मारी टक्कर,दो की मौत:शादी समारोह से लौट रहे थे, तेज रफ्तार कार खाई में गिरने से चालक घायल

May 12, 2026 - 14:19
 0  0
NH में बाइक को अज्ञात-वाहन ने मारी टक्कर,दो की मौत:शादी समारोह से लौट रहे थे, तेज रफ्तार कार खाई में गिरने से चालक घायल
सरगुजा में नेशनल हाईवे 43 में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक व एक नाबालिग की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक की मौके पर और दूसरे की इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई। एक अन्य हादसे में नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार कार खाई में जा गिरी। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, लुण्ड्रा थाना अंतर्गत ग्राम सिलसिला निवासी विकास टोप्पो (17 वर्ष) गांव के ही युवक विकेश एक्का के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए लमगांव गया था। दोनों रात करीब 9 बजे वापस घर लौट रहे थे। लमगांव के खालपारा के पास नेशनल हाईवे 43 में अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक सवारों को टक्कर मार दी। एक की मौके पर दूसरे की हॉस्पिटल में मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे विकेश एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक में पीछे बैठा विकास टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिर पंकज पटेल ने उन्हें पहचान लिया और सूचना परिजनों को दी। दोनों को तत्काल रघुनाथपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकेश को मृत घोषित कर दिया और विकास को अंबिकापुर रेफर कर दिया। विकास टोप्पो को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में गंभीर स्थिति के कारण तत्काल रायपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे रायपुर के बजाय मिशन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर में उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर लुण्ड्रा पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद वाहन का चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला था। खाई में गिरी कार, चालक गंभीर एक अन्य घटना में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्यमार्ग में लखनपुर के पास बेकाबू होकर 40 फुट नीचे खाई में जा गिरी। कार चालक मूलतः उत्तरप्रदेश का भदोही निवासी अभिषेक पांडेय रायपुर से यूपी जाने के लिए निकला था। कुंवरपुर बांध के मोड़ पर सुबह तेज रफ्तार में कार पर वह नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सहित नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने कार सवार को बाहर निकाला और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। कार के सभी एयरबैग खुलने के कारण उसकी जान बच गई। हॉस्पिटल से घायल को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया गया है। हादसे में कार के चारों चक्के उपर हो गए हैं और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0